{"_id":"68dca886a255c447efb74df9d0ce826c","slug":"uklana-markets-and-schools-are-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"उकलाना बाजार और स्कूल बंद रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उकलाना बाजार और स्कूल बंद रहे
उकलाना/हिसार/ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला हिसार के अलग-अलग गांवों से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे लोगों की बस पंजाब के होशियारपुर जिले की मुकेरियां तहसील के गांव झंडेवाला में मंगलवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त होने से छह लोगों मौत की खबर मिलते ही सन्नाटा पसर गया।
बस में सवार 24 से ज्यादा घायल महिलाओं, पुरुषों और बच्चों का इलाज चल रहा है। मंगलवार को बाजार और स्कूल बंद रहे। मृतकों में एक जींद निवासी भी शामिल है।
मृतकों में उकलाना मंडी निवासी मदनलाल सिंगला पत्रकार, उकलाना मंडी निवासी सुभाष नारंग, बिढमडा निवासी सतपाल, भैरी अकबरपुर निवासी मानसिंह, बरवाला के प्रभुवाला निवासी महेंद्र सैन और जींद के लहरिया गांव निवासी सुरजीत शामिल है।
विज्ञापन
उकलाना के विधायक नरेश सेलवाल ने मृतकों के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। उकलाना से मृतकों और घायलों के परिजनां मुकेरियां जा चुके हैं।
उकलाना से सोमवार की शाम साढे़ आठ बजे श्रद्धालुओं से भरी बस यात्रा संयोजक मदनलाल सिंगला के नेतृत्व में वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई।
इसमें तीन दर्जन से अधिक श्रद्धालु सवार थे। मदनलाल सिंगला की असमय मृत्यु पर स्थानीय पत्रकारों ने शोक जताया है।
मंगलवार शाम हिसार प्रेस क्लब की बैठक क्लब के प्रधान श्रेयांस जैन की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई।
श्रेयांस जैन ने कहा कि मदन लाल सिंगला पिछले कई सालों से पत्रकारिता और सामाजिक संगठनों से जुड़े थे। उनकी मृत्यु से गहरा दुख पहुंचा है।
बैठक में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके अलावा दुर्घटना में मारे गए अन्य लोगों के निधन पर भी शोक प्रकट किया गया।
बैठक में मनोज हिसार, पवन राठी, शमशेर सैनी, अमित धवन, मुकेश शर्मा, संयम जैन, प्रेम कुमार, सुरेंद्र नारंग, बंसीलाल, विशाल शर्मा, कुलश्रेष्ठ कक्कड़, सूर्य गोयल, अशोक कुमार आदि पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।