फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two youth blocked road after accident

कार से टक्कर के बाद दो युवकों ने मचाया उत्पात

Sun, 22 Sep 2013 11:34 PM IST
हरियाणा
हरियाणा Updated Sun, 22 Sep 2013 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two youth blocked road after accident
कैथल में जाट स्कूल के पास पैट्रोल पंप के सामने करनाल रोड पर शनिवार रात को बाइक और कार में टक्कर होने के बाद बाइक सवार दो युवकों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


युवकों ने रोड पर ईंटें डाल कर जाम लगा दिया और वाहन चालकों को रोकते हुए उनसे भी दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि युवकों ने शराब पी रखी थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवकों को एक कार से टक्कर हो गई।

इसके बाद जैसे-तैसे कार मालिक वहां से भाग निकला। बस फिर क्या था, युवकों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान युवकों ने मारपीट का आरोप भी लगाया और जिसके बाद कुछ युवा भी उनके साथ हो लिए और करनाल रोड पर ईंटें रख दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


 उन्होंने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में जगबीर सिंह, तथा सुखदेव सिंह के खिलाफ हुड़दंग करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शराब पीकर आपस में झगड़ा करते हुए लोगों को परेशान किया जा रहा था। जिस पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने पांच अन्य लोगों को भी शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अनाज मंडी चौकी इंचार्ज मनदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सुचना मिली कि जींद रोड चुंगी के पास कुछ लोग शराब पीकर आपस में झगड़ा कर रहे हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंच शेखरपली, मुकेश, सोनू, अक्षय तथा शीलु को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर झगड़ा करने और शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed