फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two-year-old girl suffering polio rejected by family

दो साल की पोलियो ग्रसित बच्ची को परिजनों ने ठुकराया

Thu, 24 Oct 2013 09:53 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो
बहादुरगढ़/ब्यूरो Updated Thu, 24 Oct 2013 09:53 PM IST
विज्ञापन
Two-year-old girl suffering polio rejected by family
पोलियो ग्रसित दो साल की बच्ची को परिजन हरियाणा के जिला बहादुरगढ़ में छोड़कर चले गए। तेज बुखार के कारण रोती बच्ची को देखकर आसपास के लोग जमा हो गए।
विज्ञापन


हालांकि बच्ची कहां से आई और कौन छोड़कर चला गया, इस बारे में अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका है। उधर, बच्ची भी अपने परिजनों के बारे में कुछ नहीं बता पा रही है।

हैरानीजनक है कि पिछले कुछ सालों से देश को पोलियो से मुक्त बताया जा रहा है और ऐसे में दो साल की बच्ची का पोलियो ग्रसित मिलना गंभीर मसला है।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ऑटो ट्रक डिवीजन मार्केट के पास वीरवार को दो साल की पोलियो ग्रसित बच्ची रोती हुई मिली।

बच्ची को रोता देख दुकानदार उसके पास पहुंचे तो बच्ची को तेज बुखार था। उसके दोनों पैर पोलियो ग्रसित हैं।

मार्केट के दुकानदार रमेश राठी, मुकेश मदान, संतोष, दिनेश गुप्ता, मेशी, हरीश, सोनू जिंदल, रिंकू सलूजा ने रोती हुई बच्ची को उठाकर स्थानीय एक डॉक्टर की क्लीनिक पर ले गए और वहां पर दवा दिलाने के बाद पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके बाद बच्ची को मार्के ट की ही एक महिला के पास ही रख दिया गया है। दुकानदारों के मुताबिक पुलिस ने दो दिन तक बच्ची का ख्याल रखने की बात कही है।

इसके बाद पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी। पुलिस का कहना है कि पहले बच्ची के परिजनों की तलाश की जाएगी। अगर कोई सामने नहीं आता तो फिर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed