{"_id":"7507b62fd88228ae390c6f2ad9728928","slug":"two-real-brothers-killed-in-bike-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की भिड़ंत में दो सगे भाइयों की मौत
फिरोजपुर झिरका
Updated Fri, 27 Dec 2013 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार सुबह मांडीखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक की बाइक में टक्कर से दो सगे भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत थे और घटना के समय ड्यूटी पर जा रहे थे। उनकी मृत्यु पर स्वास्थ्य कर्मियाें ने दुख व्यक्त किया है।
फिरोजपुर झिरका के वार्ड नंबर एक में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के सब स्टेशन इंचार्ज मतीउल्लाह के दो बेटे इमरान और फुकरान मांडीखेड़ा के राजकीय अल आफिया अस्पताल में कार्यरत थे। शुक्रवार सुबह बूंदाबांदी होने के बावजूद वे घर से ड्यूटी के निकल गए। जब वे मांडीखेड़ा अस्पताल से कुछ दूर थे, बड़कली की ओर से आते एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी पल्सर बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। इससे बुरी तरह घायल इमरान और फुकरान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
इसी बीच ट्रक ड्राइवर घटना के तुरंत बाद ट्रक वहीं छोड़कर मौके से रफूचक्कर हो गया। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल से उसके सहकर्मी वहां पहुंच गए। कर्मचारियों का कहना है कि दोनों भाई बेहद हंसमुख स्वभाव के थे। उनकी मृत्यु की खबर से अस्पताल के कर्मचारियों को गहरा सदमा पहुंचा है। स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष इमरान ने दोनाें भाईयाें की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। नगीना थाना पुलिस ने मौके से दोनाें शवाें को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। थाना के एएसआई बलवान सिंह ने बताया कि अभी तक ट्रक चालक का सुराग नहीं लगा है। नंबर के आधार पर उसके मालिक तक पहुंचने की कोशिश चल रही है।