फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   two policemen dismiss

दो पुलिसकर्मियों को डिसमिस व दो का रोका इंक्रीमेंट

Sat, 07 Dec 2013 08:24 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Sat, 07 Dec 2013 08:24 PM IST
विज्ञापन
two policemen dismiss

जिले के पुलिस कर्मियों के खिलाफ चल रही विभागीय जांचों में दोषी पाए जाने पर एसपी राकेश आर्य ने दो पुलिस कर्मियों को डिसमिस किया है, जबकि दो पुलिस कर्मियों के वेतन वृद्धियां स्थाई तौर पर बंद करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल दयालाल के खिलाफ राज्य सतर्कता ब्यूरो गुड़गांव में 29 अप्रैल 2011 को दर्ज हुए मामले में हुई विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर व सिपाही अजरूद्दीन के खिलाफ 31 अगस्त 2011 को सूरजकुंड (फरीदाबाद) थाने में दर्ज एक मामले में अदालत ने सिपाही अजरूद्दीन को उम्र कैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


विभागीय जांच में दोषी जाए जाने पर दोनों को डिसमिस कर दिया गया है। इसके अलावा सिपाही दौलतराम के खिलाफ 29 अप्रैल 2011 में राज्य सतर्कता ब्यूरो गुड़गांव में दर्ज मामले में विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर पांच वार्षिक वेतन वृद्धियां स्थाई तौर पर बंद की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से एएसआई दीन मोहम्मद तत्कालीन बस स्टैंड चौकी इंचार्ज रहते हुए 11 अक्टूबर 2012 को थाना शहर में दर्ज किए गए एक मामले में दोषियों को गिरफ्तार न करने व विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर तीन वार्षिक वेतन वृद्धियां स्थाई तौर पर बंद कि गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed