फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two people died from drowning in well

कुएं में डूबने से दो लोगों की मौत

Fri, 25 Oct 2013 10:08 PM IST
रानियां (सिरसा)/ब्यूरो।
रानियां (सिरसा)/ब्यूरो। Updated Fri, 25 Oct 2013 10:08 PM IST
विज्ञापन
Two people died from drowning in well
हरियाणा के गांव संतनगर में पुराने बोर से पाइप निकालते समय कुएं में अचानक पानी भर जाने से सुखजीत सिंह और केसर सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत इत्तेफाकिया हादसे की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार गांव बाहिया निवासी ताराचंद बंद पडे़ नलकूपों के बोर के ठेके लेकर पाइपें निकालने का काम करता है। शुक्रवार को ताराचंद और गांव संतनगर केसर सिंह पुत्र दानाराम सुखजीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह के खेत में बंद हुए बोर से पाइप निकाल रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान नलकूप के बोर के बीच से गुजर रही भूमिगत पाइप का नट-बोल्ट गलती से खुल गया और कुएं में पानी भरने लगा। कुएं में पानी भरता देख खेत मालिक सुखजीत सिंह दोनों को बचाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ताराचंद तो किसी प्रकार कुएं से बाहर निकल आया लेकिन  सुखजीत सिंह और केसर सिंह पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन दोनों तब तक अचेत हो चुके थे।


दोनों को रानियां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत इत्तेफाकिया हादसे की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed