फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   two crop in one field

खेत में खड़े नरमे के साथ उगेगी गेहूं

Sat, 09 Nov 2013 07:44 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो Updated Sat, 09 Nov 2013 07:44 PM IST
विज्ञापन
two crop in one field
अब नरमा की फसल के साथ ही गेहूं भी उगेगी। एक खेत में एक साथ दो फसलें होंगी। कृषि विभाग ने इस नई तकनीक को अपनाने की तैयारियां कर ली हैं। विभाग के 10 कृषि विकास अधिकारी उपमंडल डबवाली का सर्वेक्षण कर रहे है। रिपोर्ट आते ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



उपमंडल डबवाली में कृषि योग्य भूमि के काफी हिस्से पर अभी भी नरमा खड़ा है। टिंडे खुले नहीं है। इस बीच किसान को हानि से बचाने के लिए कृषि विभाग ने ऐसे खेतों की पहचान करके उन्हें मुफ्त में गेहूं बीज और डीएपी उपलब्ध करवाने की योजना तैयार की है। पहले चरण में 500 प्रदर्शनी प्लांट लगाए जाने हैं।
विज्ञापन


खेतों की पहचान करने के लिए खंड औढ़ां में चार, डबवाली में छह  एडीओ सर्वे में जुटे हुए हैं। जो अपनी सर्वे रिपोर्ट उपमंडल कृषि अधिकारी को उपलब्ध करवाएंगे। रिपोर्ट के आधार पर किसानों को डीएपी और बीज उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है नई तकनीक
उपमंडल कृषि अधिकारी एमके भादू के अनुसार नरमा के पौधों पर टिंडे लगे हुए हैं। ऐसे खेतों में गेहूं की बिजाई हो सकती है। इसके लिए किसान को ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। गेहूं बीज की बिजाई करने से पूर्व किसान को जमीन में पानी लगाना होगा। इसके बाद डीएपी का छिड़काव करना होगा।

छिड़काव के करीब आधे घंटे बाद गेहूं बीज का छिड़काव करना होगा। पानी लगने से नरम हुई जमीन में बीज आसानी से अपनी जगह बना लेगा। जिससे किसान को दोगुना मुनाफा होगा। उन्होंने बताया कि खेत में खड़े नरमे के पौधों पर लगे टिंडों को तोड़कर किसान घर पर रख लेता है। सुखाने के बाद उससे कॉटन निकालता है।


इस विधि में उसे एक क्विंटल टिंडों में से मुश्किल से सात किलो कॉटन मिलती है जबकि उपरोक्त तकनीक के बल पर किसान को एक क्विंटल टिंडों में से 25 किलो कॉटन मिलेगी। भादू के अनुसार किसानों को 20 नवंबर तक गेहूं का बीज और डीएपी उपलब्ध करवा दिया जाएगा ताकि समय पर बिजाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed