{"_id":"759b2025a8fc947aeb7e6c2d023aa51f","slug":"two-boys-gangraped-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को धमकाया और कर दिया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को धमकाया और कर दिया गैंगरेप
रोहतक/ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2013 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में गैंगरेप के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। जिला रोहतक में आज दो युवकों ने पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर गैंगरेप किया। घटना के बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
बाद में मामले का पता चलने पर पीड़िता के परिजन उसे साथ लेकर शहर थाना पहुंचे और इस बारे में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार इंद्रा कालोनी क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले खरकड़ा निवासी कृष्ण और जफराबाद (उत्तरप्रदेश) निवासी राहुल उसके घर पहुंचे और दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर गैंगरेप किया।
विज्ञापन
दोपहर को लड़की के परिजन घर आए तो उसने आपबीती बताई। मामले का पता चलते ही पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराई और आरोपियों के खिलाफ दुराचार सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
मेडिकल जांच में भी पीड़िता के साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों के बयान पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोपहर बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।