{"_id":"61236eacca083dd06240fad86ae63368","slug":"two-air-officers-booked-for-molesting","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईआर के दो अधिकारियों पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआईआर के दो अधिकारियों पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज
हिसार/ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2013 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला हिसार के ऑल इंडिया रेडियो केंद्र के दो अधिकारियों के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव राकेश कपिला और गुलाब सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया है कि पिछले दो वर्षों से प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव राकेश कपिला और गुलाब सिंह ने उस पर अभद्र टिप्पणियां की हैं।
फरवरी मे दोनों अधिकारियों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने इसका विरोध किया तो अधिकारियों ने उसे धक्के देकर ऑफिस से बाहर निकाल दिया।
इस पर उसने मामले की शिकायत मुख्यालय में उच्च अधिकारियों से की। उच्च अधिकारियों ने जब कोई कार्रवाई नहीं कि तो महिला ने शिकायत महिला आयोग को भेजी।
आयोग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए जिला पुलिस प्रशासन को जांच के निर्देश दिए। महिला ने इसकी शिकायत एसपी बी सतीश बालन को दी। एसपी ने एएसपी मनीषा चौधरी को मामले की जांच सौंप दी।
आजाद नगर पुलिस चौकी के एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया रेडियो के दोनों प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव के खिलाफ छेड़छाड़ के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।