फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Trouble on Gurugram seat: Top leadership said - contest between Raj Babbar and Ajay Yadav

गुरुग्राम सीट पर फंसा पेच: शीर्ष नेतृत्व बोला- एक दो दिन में स्पष्ट होगा, राज बब्बर व अजय यादव के बीच मुकाबला

Sun, 28 Apr 2024 09:50 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 28 Apr 2024 09:50 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए गुरुग्राम सीट कांग्रेस के लिए मुद्दा बनी हुई है। कांग्रेस नेता राज बब्बर और पूर्व वित्त मंत्री अजय यादव के बीच पेच फंस गया है। यादव गुरुग्राम से हैं, वहीं राजबब्बर बाहर से हैं। इस वजह से शीर्ष नेतृत्व दोनों के बीच एक नाम तय नहीं कर पा रहा है।

विज्ञापन
Trouble on Gurugram seat: Top leadership said - contest between Raj Babbar and Ajay Yadav
फिल्म अभिनेता राज बब्बर और कांग्रेस नेता अजय यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुरुग्राम लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के नाम की गुत्थी नहीं सुलझ पाई। केंद्रीय चुनाव समिति की शनिवार की बैठक में गुरुग्राम की सीट पर फैसला होना था, मगर किसी कारणवश कोई चर्चा नहीं हो सकी। हालांकि बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने यह जरूर कहा- एक दो दिन में सब स्पष्ट हो जाएगा। ऐसे में उम्मीद है रविवार को इस सीट पर फैसला लिया जा सके।

विज्ञापन


दरअसल राज्य में 29 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी है। ऐसे में पार्टी नामांकन से पहले ही इस सीट पर उम्मीदवार का नाम घोषित कर दे। कांग्रेस गुरुग्राम छोड़ बाकी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार का नाम घोषित कर चुकी है। गुरुग्राम सीट पर कांग्रेस नेता राज बब्बर और पूर्व वित्त मंत्री अजय यादव के बीच पेच फंस गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस का एक गुट फिल्म अभिनेता राज बब्बर का नाम भेजा है जबकि दूसरे गुट ने अजय यादव का नाम आगे बढ़ाया है। यादव को पिछले 4.95 लाख वोट मिले थे। इस वजह से उनका पलड़ा भी भारी है। वहीं, पिछले चुनाव में हार होने की वजह से पार्टी के एक गुट ने राज बब्बर का नाम आगे बढ़ा दिया। वह पंजाबी हैं और गुरुग्राम में पंजाबी वोटों की संख्या भी अच्छी खासी है। वहीं, मामला स्थानीय व बाहरी पर भी फंसा हुआ है। यादव गुरुग्राम से हैं, वहीं राजबब्बर बाहर से हैं। स्थानीय नेता बाहरी प्रत्याशी से गुरेज कर रहे हैं। इस वजह से शीर्ष नेतृत्व दोनों के बीच एक नाम तय नहीं कर पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह बोले- किरण को मनाने जाएंगे

भिवानी-महेंद्रगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह ने कहा- किरण चौधरी से कोई मतभेद नहीं है। वह हमारे साथ हैं। हम सबने मिलकर श्रुति का चुनाव लड़ा था। वह काफी समझदार हैं और कांग्रेस पार्टी के साथ वह डटकर खड़ी हैं। किरण चौधरी को मनाने संबंधी सवाल पर उन्होंने कहा- वह जरूर उन्हें मनाने जाएंगे। यह उनका हक भी है।

मैं समझता हूं कि इस चुनाव में श्रुति चौधरी भी कांग्र्रेस को मजबूत करने का काम करेंगी। उन्होंने कहा- हाइकमान ने बहुत ही सोच समझकर टिकट का बांटे हैं। उन्होंने कहा-उन्हें नहीं लगता है कि टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी के नेताओं में कोई मनमुटाव है। उन्होंने कहा- कांग्र्रेस इस बार सभी सीटों पर चुनाव जीतेगी। भाजपा की विदाई तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed