{"_id":"92a6c6e47966d7ae6263a14a49336bcc","slug":"three-self-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समेत तीन ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समेत तीन ने की आत्महत्या
अमर उजाला, पलवल
Updated Sat, 18 Jan 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप थाना क्षेत्र में तीन स्थानों पर एक महिला सहित तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एएसआई दुलीचंद ने बताया कि असावटा निवासी बलेश पत्नी जगदीश कुछ दिनों से बीमार चल रही थी।
विज्ञापन
बीमारी से तंग आकर बलेश ने शुक्रवार देर रात कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जिला अस्पताल में मृतक के पति जगदीश का बयान दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
दूसरी घटना में सल्लागढ़ निवासी जयप्रकाश पुत्र कालीचरण ने बीमारी के चलते बृहस्पतिवार को एक्सपायरी डेट की दवा खा ली। इससे उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पिता कालीचरण का बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
तीसरी घटना में कैंप थाना जांच अधिकारी हवलदार नानक चंद ने बताया कि शमशाबाद निवासी राजेश पुत्र खन्ना दिमागी रूप से परेशान था। शुक्रवार देर रात राजेश ने शमशानघाट के पास एक पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी चंद्रवती के बयान पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।