फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   three-million government employees will be strike

तीन लाख सरकारी कर्मी करेंगे हड़ताल

Sun, 19 Jan 2014 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Jan 2014 12:34 AM IST
विज्ञापन
three-million government employees will be strike
हरियाणा सरकार के तीन लाख कर्मचारी भी हड़ताल को सफल बनाने की कोशिश में जुट गए हैं।
विज्ञापन


सभी यूनियनों की तालमेल समिति के सदस्य और नेता कर्मचारियों को प्रेरित कर रहे हैं। दूसरी तरफ राज्य सरकार ने भी हड़ताल से निपटने की तैयारी कर ली है।

सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष लांबा ने बताया कि सभी नेताओं की ड्यूटियां लग चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इस बार की हड़ताल आरपार की लड़ाई होगी।

लांबा ने कहा कि तीन दिन की हड़ताल ऐतिहासिक होगी। हड़ताल को विफल करने की योजनाएं धरी रह जाएंगी।

उन्होंने कहा कि सरकारी, अर्ध सरकारी, बोर्डों, निगमों, नगर निगमों विश्वविद्यालयों, नगर निकायों, शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक हड़ताल में शामिल होंगे।

सरकार की धमकियों के खिलाफ 20 जनवरी को सभी खंडों में मोटरसाइकिल/स्कूटरों के साथ जुलूस निकालेंगे। उन्होंने कहा कि  चंडीगढ़ और पंचकूला मुख्यालय के कर्मचारियों ने भी हड़ताल में शामिल होने की घोषणा कर दी है।


डॉक्टर भी आंदोलन की राह पर
हरियाणा सिविल मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान डॉ. कुलदीप सिंह और महासचिव डॉ. आशीष राणा ने शनिवार को यहां जारी बयान में कहा कि सरकार के खिलाफ सभी डॉक्टर 24 जनवरी को काले बिल्ले पहनेंगे। अगली रणनीति बनाने के लिए 26 को रोहतक में बैठक होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed