{"_id":"66b88e28ea807a98425ce0ce3fa11c33","slug":"three-injured-in-the-fight-of-two-groups","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुट भिड़े, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गुट भिड़े, तीन लोग घायल
जींद/ब्यूरो।
Updated Sat, 19 Oct 2013 09:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में नरवाना के होटल में शनिवार को दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चार लोगों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
गांव मटोर निवासी सुनील और हरदीप नरवाना के एक होटल में बैठे हुए थे। उसी दौरान दोनों की गांव के ही कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। जिसमें दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
इसमें सुनील, हरदीप और बीच बचाव करने आया गांव का ही जयभगवान घायल हो गए। पुलिस ने जयभगवान की शिकायत पर गांव सिंघवाल निवासी डॉ. मनोज, गांव मटोर निवासी विक्का, विक्रम, नरेश को नामजद कर कुछ अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।