{"_id":"c45985246d104a6f4bb0753d7d6d254e","slug":"three-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की चपेट में आने से तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर की चपेट में आने से तीन घायल
जींद/ब्यूरो।
Updated Tue, 22 Oct 2013 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के गांव झांझ कलां के निकट तेजरफ्तार कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। चालक कैंटर सहित मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
गांव खेड़ी शेरखां कैथल निवासी विक्रम ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार वह कार्यवश बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त गांव मांडी कलां निवासी संजय तथा राममेहर के साथ शहर की तरफ आ रहा था। इस दौरान गांव झांझ कलां के नजदीक तेजरफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी।
इसमें वह तीनों बाइक सहित नीचे गिर गए। घटना को अंजाम देकर चालक कैंटर सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने विक्रम की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।