{"_id":"3e50a790f2bc01df240c951bb116f9a0","slug":"theft-from-three-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"दनचोली में तीन मकानों के ताले टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दनचोली में तीन मकानों के ताले टूटे
नारनौल/ब्यूरो।
Updated Thu, 03 Oct 2013 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में गांव दनचोली में बुधवार रात चोरों ने तीन मकानों के ताले तोड़ लाखों की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। मकान मालिकों के बयान पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात चोरों ने गांव दनचोली में हिम्मत सिंह, राजेंद्र सिंह और विक्रम के मकान को अपना निशाना बनाया।
चोरों ने देर रात हिम्मत सिंह के मकान में घुसकर एक कमरे का ताला तोड़कर पांच हजार की नकदी, ढाई तोले सोने की चेन, सोने की एक अंगूठी, सोने की तीन लौंग, एक किलो चांदी के आभूषण, दस चांदी के सिक्के, एक चांदी की चेन समेत कई कीमती सामान चुरा लिया।
चोरी हुए सामान की बाजार में कीमत करीब दो लाख रुपये है। चोरी की घटना के समय मकान मालिक और परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में सो रहे थे। वहीं दूसरी ओर चोरों ने गांव के राजेंद्र के मकान में घुसकर कमरे का ताला तोड़ा और अंदर रखी बड़ी संदूक उठाकर घर से दूर बाजरे के खेत में ले गए।
विज्ञापन
वहां उन्होंने संदूक से कीमती सामान चुरा लिया। इसके बाद चोर विक्रम सिंह के मकान में घुसे और कमरे का ताला तोड़ा लेकिन आवाज सुनकर विक्रम की मां के नींद से जाग जाने पर चोर वहां से भाग निकले। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की घटनाओं का सुराग लगाने की मांग की है।