फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   The train blew its top smugglers villagers

ग्रामीणों ने गो तस्करों की गाड़ी फूंकी

Sun, 05 Jan 2014 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो/रोहतक Updated Sun, 05 Jan 2014 10:04 PM IST
विज्ञापन
The train blew its top smugglers villagers
रोहतक के महम कस्बे स्थित बाईपास पर गाय का मांस ले जा रहे तस्करों व ग्रामीणों की झड़प हो गई, जिस पर ग्रामीणों ने गो मांस के कैंटर के साथ चल रही कार को रुकवाकर उसमें आग लगा दी।
विज्ञापन


पुलिस ने कैंटर को काबू कर छह लोगों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने कैंटर से बरामद मृत सात गायों को दफना दिया है। घटना के विरोध में काफी देर तक ग्रामीण थाने के आगे डटे रहे। बाद में डीएसपी ने मौके पर पहुंच कर जैसे-तैसे उन्हें मनाया और आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रविवार सुबह कस्बे स्थित बाईपास पर महम पुलिस को गो सेवकों ने सूचना दी कि कुछ लोग कैंटर में मृत गाय लेकर दिल्ली की तरफ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस टीम को हिसार की तरफ से आ रहे कैंटर को रुकने का इशारा किया, तो कैंटर में सवार चालक व क्लीनर उसे सड़क के बीच में खड़ा कर खेतों की तरफ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कैंटर का तिरपाल हटाकर देखा तो उसमें सात मृत गाय पड़ी हुई थी। मृत गाय कैंटर में पाए जाने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैली और काफी संख्या में गो भक्त मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान कैंटर के साथ रही कार को ग्रामीणों ने रुकवा लिया और उसमें सवार अब्दुल, साजिद, इकबाल, शौकीन, शहजाद और इकबाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने कार में आग लगा दी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस की लापरवाही के चलते गो तस्कर कैंटर से उतरकर भागे हैं। बाद में काफी संख्या में ग्रामीण थाने के बाहर एकत्रित हो गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया। सूचना मिलने पर डीएसपी महम मुकेश जाखड़ व रोहतक से डीएसपी अनिल यादव मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे ग्रामीणों को मनाया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed