फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   The fly ash from thermal plants become the Streets

थर्मल प्लांट की फ्लाई ऐश से बनेंगी सड़कें

Fri, 22 Nov 2013 07:28 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
फतेहाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2013 07:28 PM IST
विज्ञापन
The fly ash from thermal plants become the Streets
हरियाणा सरकार और पर्यावरण विभाग ने थर्मल प्लांट की राख को खपाने के लिए इसे सड़क निर्माण में अनिवार्य कर दिया है। सड़क के लिए खुदाई करने के बाद पहले प्लांट की फ्लाई ऐश डाली जाएगी।
विज्ञापन


उसके बाद मिट्टी और फिर सड़क निर्माण की सामग्री का इस्तेमाल होगा। इससे एक तो मिट्टी की बचत होगी और दूसरे थर्मल की ऐश उड़कर पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाएगी। ऐसा होने के बाद प्रदेशभर के थर्मल प्लांटाें में पड़ी राख की खपत हो सकेगी।
विज्ञापन


फतेहाबाद में निर्माणाधीन बाईपास में फ्लाई ऐश का प्रयोग किया जा रहा है। हिसार चुंगी से सिरसा चुंगी तक बनने वाले बाईपास का साढे़ तीन किलोमीटर का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब लोक निर्माण विभाग ने भोड़ियाखेड़ा नहर से नई अनाजमंडी सिरसा रोड तक साढे़ तीन किलोमीटर का काम शुरू कर दिया है। सड़क के लिए दो मीटर जमीन की खुदाई की गई है। पहले डेढ़ मीटर फ्लाई ऐश डाली जाएगी।


उसके बाद आधा मीटर मिट्टी और उसके बाद सड़क निर्माण की सामग्री प्रयुक्त की जाएगी। बाईपास में इन दिनाें यह कार्य चल रहा है।
 खेदड़ प्लांट में पड़ी राख से लोग खासे दु:खी हैं।

थोड़ी सी हवा चलने से ही लोगाें के घराें में धूल भर जाती है। इससे उन्हें सांस की तकलीफ होती है। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुभाष भाभू ने बताया कि सरकार के निर्देश पर सड़क निर्माण से पहले राख डाली जा रही है।

इस बाईपास पर 12 करोड़ 82 लाख की लागत आएगी और मार्च तक काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed