{"_id":"fa4a9b760fa4e678cb5cf2f8dcff5e0d","slug":"the-department-will-pay-the-fees-of-the-children-of-deceased-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत कर्मचारियों के बच्चों की फीस भरेगा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत कर्मचारियों के बच्चों की फीस भरेगा विभाग
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Feb 2014 02:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सेवा के दौरान मृत सरकारी कर्मचारी के नर्सरी से जमा दो तक की कक्षा में पढ़ने वाले दो बच्चों के लिये 6 हजार रुपये प्रति बच्चा वार्षिक का शिक्षा भत्ता दिया जाएगा।
इसके अलावा सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त या मान्यता प्राप्त निजी शैक्षणिक, तकनीकी संस्थानों या व्यावसायिक कॉलेजों में पढ़ने वाले दो बच्चों की ट्यूशन फीस या प्रयोगशाला फीस की भी प्रतिपूर्ति की जाएगी। फीस की प्रतिपूर्ति सरकारी कॉलेजों या संस्थानों में ली जाने वाली फीस के बराबर या कम अर्थात वास्तव में अदा की गई फीस के बराबर होगी। यह भी स्पष्ट किया गया है कि फीस की प्रतिपूर्ति संबंधित विभाग ही करेगा।