{"_id":"271a14a7fe9e204da977791786ce3452","slug":"the-death-of-two-people-from-the-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से दो लोगों की मौत
अमर उजाला पलवल
Updated Thu, 16 Jan 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन की तरफ से खोले गए रैन बसेरे बेईमानी साबित हो रहे हैं। कड़ाके की ठंड के चलते बीती रात जिले में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पूर्व फौजी है, जबकि दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। शवों को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस जांच अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों की मौत ठंड से हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। अस्पतालमेें परिजनों ने बताया कि बहरौला निवासी 45 वर्षीय बिशनचंद सेना से रिटायर हुए थे। 15 जनवरी को दिन में बिशन घर से निकले लेकिन रात में वह घर नहीं पहुंचे। सुबह पुलिस ने बताया कि बिशनचंद शराब पीकर रेलवे टिकट खिड़की के नजदीक पूरी रात लेटे रहे। कड़ाके की ठंड के कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी घटना भी नजदीक के एटीएम की है। एटीएम के पास एक व्यक्ति लेटा था, जो वेश-भूषा से भिखारी दिख रहा था। रात में ठंड से उसकी मौत हो गई। उसने लाल-सफेद रंग की जर्सी, स्लेटी कलर की कमीज और काली पैंट पहनी हुई थी। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने सुबह शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। एक मृतक (बिशनचंद) के पास से बैंक की पास बुक और आधार कार्ड मिला था, जिससे शव की पहचान हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन