फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   The Chief Minister's residence picket today

मुख्यमंत्री के आवास का घेराव आज

Tue, 04 Mar 2014 11:26 PM IST
अमर उजाला, होडल
अमर उजाला, होडल Updated Tue, 04 Mar 2014 11:26 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister's residence picket today

हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के सदस्यों की बैठक मंगलवार को नानक डेरी रोड स्थित जिला कार्यालय पर संघ के जिला प्रधान नरेंद्र सौरोत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अध्यापकों ने सरकार के प्रति रोष व्यक्त किया।

विज्ञापन


अतिथि अध्यापकों ने नियमित करने की मांग को लेकर दिल्ली जंतरमंतर पर नौ फरवरी से 23 फरवरी तक आमरण अनशन किया था। अतिथि अध्यापकों के अनशन को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने हाथों से जूस पिलाकर व मांगों को मानने का आश्वासन देकर समाप्त कराया था। बैठक में राज्य के सह संयोजक पारस शर्मा ने कहा कि बुधवार को शाम चार बजे तक यदि अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की घोषणा नहीं की तो अध्यापक पांच मार्च को पंथ मार्ग स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर पड़ाव डालेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह पड़ाव दिन व रात का होगा और तब तक स्थगित नहीं होगा जब तक पिछले नौ वर्ष से कार्यरत अतिथि अध्यापकों को नियमित नहीं किया जाए। बैठक में मुख्य रूप से रमेश चंद शास्त्री, रामसिंह, चंद्रप्रकाश, धर्मेंद्र, रणवीर, केशव देव, दिनेश शास्त्री, फतेहराम, निष्ठा चौधरी, सुधा, पूनम बंसल, स्नेहलता व मनीषा के अलावा अन्य अध्यापक मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed