फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   The brothers bought a pistol killing

सगे भाई की हत्या के लिए खरीदी पिस्तौल

Wed, 15 Jan 2014 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Wed, 15 Jan 2014 12:07 AM IST
विज्ञापन
The brothers bought a pistol killing
प्रॉपर्टी विवाद के चलते अपने सगे भाई की हत्या के लिए उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से खरीद कर लाए भारी मात्रा में असलाह सहित स्पेशल स्टॉफ पुलिस ने एक युवक को वारदात को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


युवक के पास से तीन देशी अवैध 315 बोर पिस्तौल एवं 30 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 65 पर धर्मसिंह गेट के पास से एक युवक को तीन देशी पिस्तौल एवं 30 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


स्पेशल स्टॉफ पुलिस विंग के इंचार्ज एसआई मांगे राम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 65 पर धर्मसिंह गेट के निकट एक युवक भारी मात्रा में असलाह लिए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने उसी जगह जाकर जांच में गांव प्यौदा निवासी विक्रम ऊर्फ विक्की की संदेह के आधार पर ली गई तलाशी में 3 देशी अवैध 315 बोर की पिस्तौल बरामद की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

उसने बताया कि एक साल से उसका उसके भाई के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। वह अपने भाई की हत्या करना चाहता था, लेकिन इसी बीच उसके भाई की इकलौती संतान उसके बेटे की मौत हो गई।

वह खुद भी अविवाहित था। इसके बाद उसने अपने भाई की हत्या का इरादा कुछ दिनों के लिए टाल दिया। ताकि उनके वंश को चलाने के लिए उसके भाई की अगली संतान पैदा हो सके। उसका इरादा था कि उसके भाई की अगली संतान होने पर वह उसकी हत्या कर देता।


इसके लिए वह उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से तीन देशी पिस्तौल एवं 30 जिंदा कारतूस खरीद कर लाया था। एसआई मांगे राम ने बताया कि पुलिस ने उसे मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed