{"_id":"dfce300e73cdeac8798e6df1621cae92","slug":"the-band-made-a-drunken-party-rahgiri","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरी में बैंड पार्टी ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीरी में बैंड पार्टी ने मचाया धमाल
अमर उजाला गुड़गांव
Updated Sun, 05 Jan 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी में राहगीरी अब लोगों के लाइफ स्टाइल में शुमार हो चुकी है। दिन-व-दिन इसके प्रति लोगों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। रविवार को मौसम के गड़बड़ मिजाज के बीच भी हजारों की तादाद में लोग इसमें शामिल हुए। ऐसे माहौल में बैंड पार्टी ने जोरदार धमाल मचाया। मौका देखकर ट्रैफिक ताऊ ने लोगों को यातायात नियमों का भी पाठ पढ़ाया।
गुड़गांव की राहगीरी का एनसीआर में खूब प्रचार-प्रसार हो रहा है। डीएलएफ फेज-2 के विमल श्याम के रिश्तेदार दिल्ली के पीतमपुरा में रहते हैं। वे सभी रविवार की राहगीरी में शामिल होने के लिए शनिवार को उनके घर पहुंच गए थे। सभी को सुबह का यह रंगीन माहौल पसंद आया। इसमें साइकिलिंग, जॉगिंग, एरोबिक्स, दौड़, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, रॉक बैंड, डिस्को, फोक सांग और योग में दिल खोलकर हिस्सा लिया। राहगीरी हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन रोड से शुरू होकर गैलेरिया मार्केट तक पहुंची।
युवाओं को रॉक बैंड का कार्यक्रम बहुत भाया। युवकों और युवतियों को बैंड ने अपनी धुन पर झूमने को मजबूर कर दिया। राहगीरी के क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग अपने पूरे परिवार के साथ इसमें हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। लोग अपने बच्चों के साथ भी इसमें शामिल हो रहे हैं। जहां पिछली राहगीरी में एक ही ट्रैफिक ताऊ दिखते थे, इस बार दो-दो ताऊ यहां पहुंचे।
विज्ञापन
अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जा सके, इसे लिए मौके पर दो ताऊ पहुंचे। पुलिस कमिश्नर आलोक मित्तल ने कहा कि राहगीरी लोगों को खूब पसंद आ रही है। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी फायदेमंद है। इस दौरान युवाओं की एक टोली अपने हैरतअंगेज करतबों से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इसे देखने के लिए सैकड़ों लोग एकत्र हो गए।