फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ten lakhs sought from merchant

साबुन व्यापारी से मांगी दस लाख की चौथ

Wed, 11 Sep 2013 12:17 AM IST
झज्जर
झज्जर Updated Wed, 11 Sep 2013 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ten lakhs sought from merchant
झज्जर। हरियाणा में झज्जर के घोसियान मोहल्ला क्षेत्र में साबुन के थोक व्यापारी से दस लाख की चौथ मांगे जाने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने तुरंत इसकी जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच का जिम्मा सीआईए पुलिस को सौंप दिया है। उधर, व्यापार मंडल ने घटना पर रोष जताया है।

नगर के घोसियान मोहल्ला क्षेत्र से कारोबार करवाने साबुन के थोक व्यापारी संजय गोयल से सोमवार को फोन पर दस लाख की चौथ मांगी। संजय ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।
विज्ञापन


एसपी विकास धनखड़ ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीआईए को जांच का जिम्मा सौंपा दिया।

उन्होंने उम्मीद जताई है कि दो, तीन दिनों में ही आरोपी उनकी गिरफ्त में होगा। एहतियात के तौर पर व्यापारी को पुलिस सुरक्षा दे दी गई है।

उधर, व्यापार मंडल के जिला प्रधान राकेश अरोड़ा ने पुलिस एवं प्रशासन से मांग की है कि मामले में कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यदि तीन, चार दिनों में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो व्यापार मंडल को कोई ठोस कदम उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे सीआईए इंचार्ज सुरेंद्र कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने टीमों का गठन कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शीघ्र ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed