फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   telling the wrong age, take pension

गलत उम्र बताकर ली पेंशन, अब लौटाने होंगे एक लाख रुपये

Thu, 31 Oct 2013 09:22 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Thu, 31 Oct 2013 09:22 PM IST
विज्ञापन
telling the wrong age, take pension
 गलत उम्र बताकर वृद्धावस्था पेंशन लेने वाली ढाणी ख्योवाली (चामल) निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी महेंद्र सिंह को 12 प्रतिशत ब्याज सहित पेंशन लौटाने का नोटिस जारी किया गया है। राशि न लौटाने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन



ढाणी ख्योवाली (चामल) निवासी सुखविंदर सिंह ने 30 अप्रैल 2013 को जिला समाज कल्याण विभाग अधिकारी कृष्ण लाल भारद्वाज को शिकायत दी थी।

इसमें रिश्ते में मौजूदा सरपंच की भाभी लक्ष्मी देवी पत्नी महेंद्र सिंह पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने अप्रैल-1995 से जून-2013 तक फर्जी दस्तावेजाें के आधार पर बुढ़ापा पेंशन ली, जबकि 1995 में लक्ष्मी देवी की वास्तविक आयु लगभग 32 साल थी। शिकायत में कहा गया है कि लक्ष्मी आज भी बुढ़ापा पेंशन लेने की पात्र नहीं है।
विज्ञापन



इस शिकायत पर जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से दोषी महिला से कई बार आयु संबंधी प्रमाण मांगे गए परंतु कोई जवाब न मिलने पर विभाग ने 29 अक्तूबर को जारी नोटिस में दोषी महिला से अब तक की पेंशन राशि 67 हजार 100 रुपये 12 प्रतिशत ब्याज करीब 34 हजार 758 रुपये (कुल राशि एक लाख एक हजार 858 रुपये) की राशि विभाग में जमा करवाने के लिए कहा है। ऐसा न करने पर विभाग की ओर से कानूनी कार्रवाई करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed