फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Tax collection started on Karnal and Panipat toll

हरियाणा: एक साल बाद पानीपत व करनाल टोल खुले, वाहन चालकों से टैक्स वसूली हुई शुरू

Mon, 13 Dec 2021 04:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 13 Dec 2021 04:36 PM IST
सार

किसान आंदोलन स्थगित होने के बाद जहां एक ओर दिल्ली की सीमाएं लगभग खुल गई हैं, वहीं करीब एक साल से बंद पड़े टोल प्लाजा भी खुल रहे हैं। सोमवार को करनाल और पानीपत में टोल शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Tax collection started on Karnal and Panipat toll
करनाल में रिबन काटकर टोल शुरू करते किसान यूनियन के पदाधिकारी व टोल प्रशासन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान आंदोलन में किसानों की मांगों पर सरकार के साथ समझौता होने के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद अब जहां रास्ते खुलने शुरू हो गए हैं, वहीं किसानों ने जो टोल बंद करा रखे थे वो भी खुलने शुरू हो गए हैं। सोमवार को करनाल के बसताड़ा टोल टैक्स को भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारियों, किसानों और टोल प्रशासन ने किसानों की सहमति से दोबारा एक साल बाद टोल शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


वहीं पानीपत टोल पर भी टोल वसूली शुरू हो गई है। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के करनाल आईटी सेल प्रधान बहादुर मैहला ने करनाल टोल खुलने की जानकारी दी। पानीपत टोल शुरू होने के बाद पानीपत टोल पर वाहनों की कतार लगनी शुरू हो गई है। इससे वाहन चालकों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

एनएचएआई को हुआ नुकसान

कृषि कानूनों के विरोध में 11 दिसंबर 2020 को पंजाब के किसानों ने दिल्ली कूच किया था। उसी रात करीब साढ़े 11 बजे किसान बसताड़ा और पानीपत टोल प्लाजा से निकले थे, इस दौरान रात में ही किसानों ने हंगामा करते हुए टोल के बैरियर उदिखाड़ ए थे। इसके बाद वाहनों से टोल टैक्स वसूली बंद हो गई थी। 25 दिसंबर 2020 को किसानों ने टोल प्लाजा पर ही स्थायी धरना शुरू कर दिया। इसके बाद से टोल प्लाजा पूरी तरह से बंद रहे। वर्ष भर जिले के दोनों टोल प्लाजा फ्री रहने से एनएचएआई को करीब 189 करोड़ का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को शुरू हो गए थे गंगायचा और डीघल टोल

रविवार को झज्जर का डीघल टोल व रेवाड़ी का गंगायचा टोल शुरू हो गया था। किसान आंदोलन के चलते 76 दिन बाद हरियाणा के रेवाड़ी में गंगायचा टोल रविवार की देर शाम से खुल गया। जिले में किसान आंदोलन के कारण बंद रहे टोल को 76 दिन में 9 करोड़ 88 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं किसान आंदोलन के चलते एक साल बंद से हाईवे के कारण पेट्रोल पंप संचालकों को अरबों रुपये की हानि हुई है। वहीं डीघल टोल प्लाजा 25 दिसंबर 2020 से बंद पड़ा था। किसान आंदोलन के चलते यहां से वाहन अब तक बिना रोक-टोक के गुजर रहे थे। टोल कंपनी को पिछले 11 माह से ज्यादा समय में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। रविवार को 10 बजकर 9 मिनट पर टोल वसूली शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed