फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   tarenike wins chess championship

जर्जिया के टारेनिके बने चैंपियन

Wed, 08 Jan 2014 11:29 PM IST
Updated Wed, 08 Jan 2014 11:29 PM IST
विज्ञापन
tarenike wins chess championship

सनसिटी वर्ल्ड स्कूल में चल रही इंटरनेशनल चैस चैंपियनशिप पर जार्जिया के टारेनिके सनिकिडजे ने आठ अंकों के साथ ट्राफी का खिताब जीत लिया। उन्हें दो लाख रुपये नगद और एक ट्राफी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। दूसरे स्थान पर अमेरिकी खिलाड़ी जीअतदिनोव रहे, जबकि भारत के स्वयं मिश्रा को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन


आठ दिनों से चल रही चैंपियनशिप में पहले दौर में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना प्रभाव जमाया। लेकिन जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ती गई, भारतीय खिलाड़ी पिछड़ते चले गए।
विज्ञापन


इस कड़ी में चौथे स्थान पर वी कार्तिक, पांचवें पर फिलिपींस के ग्रांड मास्टर ओलिवर बारबोसा, छठें स्थान पर यूक्रेन के ग्रांड मास्टर मार्टिन, सातवें स्थान  भारत के श्याम निखिल, आठवां स्थान विक्रामादित्य कुलकर्णी, नौंवे स्थान पर एस. नितिन तथा दसवां स्थान प्रसन्न रघुरामन ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेस्ट हरियाणा प्लेयर का अवार्ड भिवानी की अंशुल कौशिक को दिया गया। जबकि गुड़गांव के नवीन और संजय छाबड़ा क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में बेस्ट हरियाणा प्लेयर अवार्ड गुड़गांव की स्तुति भनोट ने जीता। बेस्ट उनरेटेड में कर्नाटक के वॉकी कृष्णा ने प्रथम, हरियाणा की स्निग्धा गोयल को दूसरा स्थान मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed