फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   swindle on government job

आंख खुलते ही सरकारी नौकरी का सपना धुआं

Fri, 04 Oct 2013 09:47 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो।
रेवाड़ी/ब्यूरो। Updated Fri, 04 Oct 2013 09:47 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने वीरवार शाम बस स्टैंड से नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी और धोखाधड़ी करने वाले बहाला निवासी मनफुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया। रिमांड अवधि में आरोपी से उसके गिरोह के सदस्यों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार 22 मई 2013 को बहाला निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके गांव के मनफूल ने एफसीआई में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये लेकर उसे लखनऊ, बरेली और सीतापुर में फर्जी ट्रेनिंग दिलाने के लिये रखा। उन्होंने फर्जी आई कार्ड भी बनाकर दे दिया।
विज्ञापन


उसके बाद आरोपी ने सीतापुर व बरेली डिपों के नाम से फर्जी ट्रांसफर लैटर देकर वहां से भेज दिया। सीतापुर, बरेली के एफसीआई कार्यालय में जाकर उसने अपना नियुक्ति पत्र दिखाया तो राज खुला कि वहां किसी व्यक्ति की नियुक्ति नहीं हुई है। इसके अलावा अधिकारी ने नियुक्ति संबंधित कागज को फर्जी करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने राहुल की शिकायत पर आरोपी और उसके अन्य साथियों के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed