{"_id":"03f3e4e2a04651016b3864e50e5fa1fd","slug":"sulfa-that-were-in-prison-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में देने गए थे सुल्फा, दो गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में देने गए थे सुल्फा, दो गिरफ्तार
अमर उजाला फरीदाबाद
Updated Fri, 20 Dec 2013 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीमका स्थित जिला जेल आजकल सुर्खियाें में है। जेल में बंदियों के पास से मोबाइल फोन का जखीरा मिलने के बाद शुक्रवार को दो ऐसे मुलाकातियों को पकड़ा गया, जो जेल में बंद एक हत्यारोपी को सुल्फा देने गए थे। बल्लभगढ़ के आदर्श नगर में रहने वाले संजय और पवन शुक्रवार को नीमका जेल में हत्या के एक मामले में बंद भोला से मुलाकात करने पहुंचे।
मिलने से पूर्व जब जेल प्रशासन ने दोनों की तलाशी ली तो 350 ग्राम सुल्फा मिला। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सुल्फा आरोपी भोला के भाई चीकू ने दिया था।
विज्ञापन
मिलने से पूर्व जब जेल प्रशासन ने दोनों की तलाशी ली तो 350 ग्राम सुल्फा मिला। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सुल्फा आरोपी भोला के भाई चीकू ने दिया था।
विज्ञापन