फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sub-inspector arrested red-handed taking bribe of five thousand rupees

वर्दी पर दागः 5000 में बेचा एक पुलिसवाले ने इमान

Wed, 28 Aug 2013 02:14 AM IST
ऐलनाबाद (सिरसा)/ब्यूरो
ऐलनाबाद (सिरसा)/ब्यूरो Updated Wed, 28 Aug 2013 02:14 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector arrested red-handed taking bribe of five thousand rupees

अब हरियाणा में भी पुलिसवालों की वर्दी दागदार होने लगी है। ऐसा ही एक मामला सामने आया प्रदेश के ऐलनाबाद थाने में। यहां विजीलेंस ने एक उपनिरीक्षक को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

ऐलनाबाद के वार्ड छह निवासी रूपारानी ने परिवारजनों की मर्जी के खिलाफ उसी वार्ड के निवासी युवक लखविंद्र सिंह के साथ प्रेम विवाह किया और ससुराल में आकर रहने लगी।
विज्ञापन


इसके बाद युवती के परिजनों ने दोनों पर गत 28 जून को हमला कर घायल कर दिया था।

घायल रूपारानी ने अपने परिवार के कई सदस्यों को नामजद करते हुए मामला दर्ज करवाया था। इसमें रूपारानी के मामा दलबीर सिंह के नाबालिग बेटे विजय सिंह का भी नाम शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलबीर सिंह ने बताया कि जांच अधिकारी जय सिंह ने उसके बेटे को मामले से निकालने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

बाद में दस हजार रुपये देने तय किए गए थे। इसके बाद दलबीर सिंह ने उपनिरीक्षक को पांच हजार रुपये 16 अगस्त को दे दिए और शेष राशि देने के लिए 27 अगस्त की तिथि निर्धारित करते हुए मामले की जानकारी पुलिस कप्तान सौरभ सिंह को दी। इस पर पुलिस कप्तान ने कार्रवाई करते हुए मामला विजिलेंस विभाग को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed