{"_id":"610ea9f0b3a0fb44d70651c666a754b1","slug":"sub-health-centre-ceiling-fell-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"उप स्वास्थ्य केंद्र की छत से गिरा मलबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उप स्वास्थ्य केंद्र की छत से गिरा मलबा
बहादुरगढ़/ब्यूरो।
Updated Wed, 25 Sep 2013 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में क्षेत्र के परनाला गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र की छत का लेंटर टूटकर गिरने लगा है। मंगलवार रात डॉक्टर के कमरे की छत से लेंटर का टुकड़ा टूटकर गिर गया। यदि हादसा सुबह हुआ होता तो कई लोगों को चोट आ सकती थी।
परनाला गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ 24 जनवरी को सांसद दीपेंद्र हुड्डा और विधायक राजेंद्र सिंह जून ने किया था। जिस इमारत में उपस्वास्थ्य केंद्र चल रहा था उसमें इससे पहले लड़कियों का स्कूल चल रहा था।
पंचायत ने प्रस्ताव पास कर स्कूल को उपस्वास्थ्य केंद्र को सौंप दिया था। स्वास्थ्य केंद्र की इमारत गिरने से डॉक्टरों में डर का माहौल है। गांव के लोगों ने सरकार और प्रशासन से खराब निर्माण के लिये लोगों के बीच आकर माफी मांगने की मांग की है।
विज्ञापन
इनेलो नेता संजय दलाल ने मौके पर जाकर जर्जर भवन का निरीक्षण किया और हादसे की आलोचना करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से इस मामले में ठोस कार्रवाई करने की मांग की। हादसे के बाद आंगनबाड़ी में आने वाले बच्चे भी खौफजदा दिखे।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. शकुंतला का कहना है कि यह उप स्वास्थ्य केंद्र गांव की पंचायत की ओर से दी गई जमीन पर चल रहा है। इसकी स्थिति काफी खराब है। इस बारे में आला अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।