फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   students unhappy about change in exam center

परीक्षा केंद्र बदलने से नाराज छात्र पहुंचे सीएम आवास

Tue, 08 Oct 2013 09:40 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Tue, 08 Oct 2013 09:40 PM IST
विज्ञापन
students unhappy about change in exam center
दसवीं कक्षा का परीक्षा केंद्र बदलने से नाराज गांव मकडौली के विद्यार्थी मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। विद्यार्थियों ने सीएम के राजनैतिक सचिव से मिलकर परीक्षा केंद्र गांव के आसपास बनाने की मांग की।
विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि रोहतक में परीक्षा केंद्र बनाए जाने के कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। न तो समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच रहे हैं और न ही परीक्षा खत्म होने के बाद घर पर। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव ने इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी से बात की और छात्रों की समस्या का समाधान करने की बात कही।
विज्ञापन



मंगलवार को काफी संख्या में गांव मकडौली के विद्यार्थी डीपार्क स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों को निवास स्थान बाहर ही रोक दिया। बाद में राजनैतिक सचिव जेके मल्होत्रा ने उन्हें बातचीत के लिए अंदर बुलाया। छात्रों ने बताया कि दसवीं कक्षा का परीक्षा केंद्र रोहतक में बदल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे इस बारे में शिक्षा अधिकारी से मिले थे, परंतु उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। मल्होत्रा ने इस बारे में जिला शिक्षा अधिकारी से भी बात की और निर्देश दिए कि वे छात्रों की समस्या का समाधान करें। छात्रों का कहना है कि अगर परीक्षा केंद्र बदला नहीं गया तो वे अपने परिजनों के साथ सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठेंगे।


समय-सारणी बदलने पर कक्षाओं का बहिष्कार
रोहतक। छोटूराम बहुतकनीकी संस्थान में समय-सारणी बदलने पर मंगलवार को सभी विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर इस बारे में संस्थान के पदाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना था कि उनकी कक्षाएं सुबह नौ बजे से शुरू होती है और तीन बजे समाप्त होती थी, लेकिन अब नई समय-सारणी के अनुसार कक्षाएं दो घ्ंाटे देरी से समाप्त हो रही हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed