फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Students, regardless of cold rehearsal

ठंड की परवाह किए बिना विद्यार्थियों ने की रिहर्सल

Tue, 21 Jan 2014 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पिहोवा
अमर उजाला ब्यूरो/पिहोवा Updated Tue, 21 Jan 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
 Students, regardless of cold rehearsal
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी में विद्यार्थियों ने ठंड की परवाह किए बिना मार्च पास्ट और पीटी शो का अभ्यास किया। एसडीएम एचसी भाटिया के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने सोमवार सुबह से दोपहर तक स्कूली विद्यार्थी अभ्यास करते रहे।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर विभिन्न स्कूलों के एक हजार से भी ज्यादा विद्यार्थी सांस्कृतिक  कार्यक्रमों, मार्च पास्ट, सामूहिक पीटी शो, डंबल, जिम्नास्टिक, लेजियम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर मुख्य संसदीय सचिव राम किशन फौजी ध्वजारोहण करेंगे। मार्च पास्ट के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धूलगढ़, पिहोवा, भट्टमाजरा, बाखली, गुमथला गढू की स्काउट टुकड़ी, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की गर्ल्स टुकड़ी, डीएवी पब्लिक स्कूल की टुकड़ी व बीएसएन स्कूल के  बैंड टीम में शामिल विद्यार्थियों ने अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सामूहिक  पीटी शो के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा, गुमथला गढू, एसडी शिक्षा निकेतन, बाबा श्रवण नाथ, बीएसएन स्कूल, पंडित अन्नत राम ममोरियल स्कूल गलडेवा, गुरु नानक अकादमी व शिव शिक्षा निकेतन के विद्यार्थियों ने रिहर्सल की।

उन्होंने बताया कि स्कूली विद्यार्थी 24 जनवरी को अनाज मंडी के प्रांगण में अभ्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों के इंचार्ज विद्यार्थियों को जमकर अभ्यास करवाएं ताकि 26 जनवरी को आकर्षक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जा सके।



किस-किस विभाग की झांकियां शामिल होंगी
गणतंत्र दिवस पर वन विभाग, बिजली विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास, परियोजना अधिकारी, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, जनस्वास्थ्य और पशुपालन विभाग की तरफ से झांकियां निकाली जाएंगी।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed