{"_id":"1dd5c66b499912915b3f94ff4cc08063","slug":"students-raged-the-statement-of-principal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य के बयान पर भड़के छात्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य के बयान पर भड़के छात्र
रेवाड़ी/ब्यूरो।
Updated Sun, 29 Sep 2013 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में केएलपी कॉलेज के प्राचार्य ने कथित थप्पड़ मारने की घटना के आरोपी प्राध्यापक को निर्दोषकरार देकर और छात्रों पर राजनीति करने का आरोप लगाकर उनके आक्रोश को बढ़ा दिया है। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर सोमवार को तहसीलदार के आश्वासन पर अमल नहीं किया गया तो कालेज के बाहर धरना-प्रदर्शन कर कक्षाओं का बहिष्कार किया जाएगा। दबाव डालने पर कॉलेज पर ताला लगा दिया जाएगा।
रविवार को पीड़ित छात्र और अभाविप कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों से मुलाकात की। उन्होंने प्राचार्य पर जानबूझकर मामले को हवा देकर भड़काने का आरोप लगाया है। विभाग संयोजक कुलदीप यादव ने कहा कि छात्र को थप्पड़ मारने की शिकायत उन लोगों ने दो बार प्राचार्य से की लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया बल्कि प्राध्यापक को निर्दोष करार दे दिया।
अब प्राचार्य प्रशासनिक अधिकारी के आश्वासन को ताक पर रख कर मामले को राजनीतिक तूल दे रहे हैं। रविंद्र यादव बलजीत यादव ने कहा कि बगैर किसी उपद्रव के कॉलेज में लाठी डंडों से लैस पुलिसबल बुलाने पर खुद न्यायालय ने रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंधन न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर रहा है। विवेक और हितेश यादव ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध जता रहे विद्यार्थियों की कॉलेज प्रबंधन की ओर से वीडियोग्राफी तक कराई गई है। कॉलेज प्रबंधन आंदोलन करने वाले विद्यार्थियों के इंटरनल असेसमेंट के नंबर कम करने की साजिश रच रहा है जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।