फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   students protested against education minister

छात्रों ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

Sat, 07 Dec 2013 07:46 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 07 Dec 2013 07:46 PM IST
विज्ञापन
students protested against education minister

कॉलेज छात्रावास को लेकर द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के गेट पर छात्रों ने प्रदेश की शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल का पुतला फूंका। छात्रों के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया। सरकार और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ छात्रों ने काफी देर तक नारेबाजी की।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर 12 बजे बड़ी संख्या में छात्र द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय के गेट पर एकत्र हुए और जमकर नारेबाजी की। बाद हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के विभाग संयोजक सतीश चौधरी ने कहा कि जब तक हॉस्टल छात्रों का नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कॉलेज प्रशासन इस दिशा में छात्रों की सुनने को तैयार ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी ने कहा 150 छात्रों का हक छीन मात्र 30 छात्राओं को दे दिया गया है। छात्रों ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. आरके यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने पहले वॉलीबॉल ग्राउंड हटवा दिया। जब छात्रों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने वहां बॉटेनिकल गार्डन बनाने की बात कही। जो आज तक नहीं बन सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed