फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   students lock the gate of college

छात्रों ने महाविद्यालय के गेट पर जड़ा ताला

Fri, 22 Nov 2013 10:05 PM IST
नारनौल/ब्यूरो।
नारनौल/ब्यूरो। Updated Fri, 22 Nov 2013 10:05 PM IST
विज्ञापन
students lock the gate of college
हरियाणा के नारनौल में पितामह कान्ह सिंह डिग्री कॉलेज, कनीना के विद्यार्थियों ने फीस वृद्धि के विरोध में दूसरे दिन शुक्रवार को भी कक्षाओं का बहिष्कार कर महाविद्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


छात्रों के तेवर देख कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को बुला लिया। इससे छात्रों का गुस्सा और भड़क गया।

उन्होंने गेट का ताला खोला और पुलिस जिप्सी भी अंदर बंद कर दोबारा ताला जड़ दिया।

दो घंटे बाद प्रो. हरिओम शर्मा ने बताया कि सरकार के फैक्स आदेश के अनुसार सरकारी कॉलेज की तर्ज पर ही विद्यार्थियों से फीस ली जाएगी।

इस आश्वासन के बाद छात्र शांत हो गए। तब जाकर उन्होंने ताला खोला।

कॉलेज के गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं ने बताया कि जब उन्हें दाखिला दिया गया था उस समय
सरकारी कॉलेजों के बराबर फीस ली गई थी।

अब पांच महीने बाद जब फीस जमा करवाने का समय आया तो कॉलेज प्रशासन ने फीस में वृद्धि कर दी।

छात्र-छात्राओं ने बताया कि उन्होंने इस कॉलेज में दाखिला यह समझकर लिया था कि कॉलेज सरकारी है और कम पैसे में पढ़ाई हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

फीस बढ़ा कर सरकार और कॉलेज प्रशासन ने उनके साथ भद्दा मजाक किया है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दो दिन से कॉलेज के सभी विद्यार्थी ने कक्षाओं का बहिष्कार किया हुआ है। इससे उनकी पढ़ाई भी बाधित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed