फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   students came in registrar's favor

कुलसचिव के समर्थन में उतरे विद्यार्थी

Thu, 19 Sep 2013 09:28 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
सिरसा/ब्यूरो Updated Thu, 19 Sep 2013 09:28 PM IST
विज्ञापन
students came in registrar's favor
चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय में ठेकेदार मारपीट प्रकरण में ‘नई सुबह’ छात्र विंग कार्यकर्ताओं ने रजिस्ट्रार डॉ. मनोज सिवाच के समर्थन में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। बाद में  एसएसपी और विश्वविद्यालय के कुलपति के प्रतिनिधि के तौर पर डीन ऑफ कॉलेज प्रो. एसके गहलावत को ज्ञापन सौंपकर विवि में माहौल सुधारने की मांग की गई।
विज्ञापन



विंग के हिसार जोन प्रभारी जगदीप गोदारा के नेतृत्व में अनेक विद्यार्थी टैगोर भवन के सामने सुबह एकत्रित हुए। विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया और जुलूस के रूप में वीसी कार्यालय की ओर कूच किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी राजकीय नेशनल कॉलेज के प्रधान दिनेश पूनिया, सोनू भादू, मुकेश कुमार, राकेश शर्मा, संदीप, अनिल, पंकज कुमार, सुभाष भाटिया, अर्जुन शेरपुरा, संजय शाहपुरिया, चंद्रमोहन, दानवीर सिद्धू, सुरेंद्र रंधावा, सोनू भाटी, विनोद जाखड़, रमेश चाहर, रामनिवास स्वामी आदि ने वीसी कार्यालय के बाहर ‘रजिस्ट्रार के खिलाफ दर्ज केस रद करो, केस रद करो’ और ‘विश्वविद्यालय का माहौल सुधारो, के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियाें की नारेबाजी सुनकर कुलपति के प्रतिनिधि के तौर पर डीन ऑफ कॉलेज प्रो. एसके गहलावत विद्यार्थियों के पास आए और ज्ञापन लिया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह को भी मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदर्शकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय में नवनियुक्त ठेकेदार पिछले कुछ दिन से वहां का माहौल खराब कर रहे हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ठेकेदार विश्वविद्यालय में गुंडागर्दी पर उतारू हैं, जिस कारण से ही ठेकेदारों और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के बीच पिछले दिनों टकराव हुआ। ठेकेदार दबाव की राजनीति करते हुए रजिस्ट्रार डॉ. सिवाच पर झूठा मुकद्दमा दर्ज करके विश्वविद्यालय प्रशासन को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed