{"_id":"98a6c47f93f11184a152fb129ecb8a0c","slug":"student-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेआम एक छात्र के साथ जो हुआ, रूह कांप जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेआम एक छात्र के साथ जो हुआ, रूह कांप जाए
नारनौल/ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक क्लब, नारनौल के सामने शनिवार सुबह 10-12 बदमाशों ने सरेआम खामपुरा निवासी सुनील की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे छात्र गुटों की रंजिश मानी जा रही है।
पुलिस ने इस संदर्भ में मृतक के साथियों के बयान पर हत्या के आरोप में गांव लहरोदा के चाचा (सरनेम) समेत 10-15 अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
गांव खामपुरा निवासी सुनील (21) पुत्र राजेश शनिवार सुबह गांव के ज्ञानदीप, संदीप और रवनीत के साथ कोचिंग लेने नारनौल के पैरामाउंट कोचिंग सेंटर पर आया था।
विज्ञापन
इस दौरान करीब 11 बजे ओलंपिक क्लब के सामने 10-12 युवकों ने उन पर हमला बोल दिया। इस बीच किसी हमलावर ने चाकू से सुनील की छाती और पेट पर तीन वार कर डाले और फरार हो गए। इसके बाद सुनील को अचेत अवस्था में उसके तीनों साथी टेंपो में डालकर तुरंत नारनौल के सामान्य अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी सुनील के दोस्तों ने बताया कि हमलावरों में गांव लहरोदा के चाचा (सरनेम) समेत 10-15 युवक शामिल थे। उन्होंने बताया कि सभी हमलावरों को वे शक्ल से पहचानते हैं, लेकिन उनके नाम नहीं जानते। पुलिस ने सुनील के दोस्तों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।