फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   student protest against not stopping bus

बसें नहीं रुकी तो छात्रों ने बंद किया रास्ता

Fri, 08 Nov 2013 08:58 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो Updated Fri, 08 Nov 2013 08:58 PM IST
विज्ञापन
student protest against not stopping bus
सिरसा जाने के लिए बस न मिलने पर शुक्रवार को बस अड्डे के बाहर छात्राें ने जमकर बवाल काटा। गुस्साए छात्रों ने एक भी बस को बाहर नहीं आने दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए छात्रों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन



सिरसा के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने के लिए जाने वाले छात्र सुबह करीब आठ बजे बस के इंतजार में बस अड्डे पर खड़े थे। छात्रों को खड़ा देख हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने अड्डे के भीतर से बस नहीं निकाली। इसी दौरान जींद डिपो की एक बस आई। वह भी बस अड्डे के भीतर चली गई। छात्रों ने करीब आधा घंटा तक बस का इंतजार किया। इसके बाद उनका धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन


छात्र बस अड्डा के मुख्य गेट पर एकत्रित हो गए और एक भी बस को बाहर नहीं निकलने दिया। जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पाकर मौके पर शहर थाना पुलिस के एसआई राजेंद्र सिंह पहुंचे। छात्र सौरभ, दीपक, रजत, कर्ण, अंचित, श्रेय, अनमोल, कपिल, रोहित, अमित, राजन, प्रिंस, राहुल, अर्जुन ने बताया कि वे सभी सिरसा में अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में पढ़ते हैं। उन्हें बस अड्डा पर देखकर रोडवेज चालक बस नहीं रोकते। अगर बस अड्डे के भीतर चली जाए तो वह बाहर नहीं निकालते। जिससे उन्हें संस्थान में पहुंचने में देर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि लोकल रूट की बसों पर सवार होने वाले ग्रामीण आंचल के छात्र लोकल बसों को अपनी बसें समझकर उनसे मारपीट करते हैं। वे इस समस्या को रोडवेज के महाप्रबंधक के सामने भी उठा चुके हैं लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। पुलिस ने छात्रों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र नहीं माने। जिसके चलते पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए छात्रों को बस अड्डे के मुख्य गेट से खदेड़ दिया।


बाद में छात्र गोल चौक के पास नेशनल हाईवे पर चले गए और वहां जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने वहां से भी उन्हें खदेड़ दिया। सब डिपो डबवाली के प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों की समस्या उनके पास आई थी। सुबह 7.30 बजे सिरसा जाने के लिए एक बस लगा दी गई है। इसके अतिरिक्त जींद डिपो और अन्य लंबे रूट पर चलने वाले चालकों व परिचालकों को भी छात्रों को चढ़ाने तथा उतारने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed