{"_id":"0c6ebd02efc2866a95bca98f42ccb565","slug":"student-groups-caused-panic-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र गुटों ने मचाई पूरे शहर में दहशत, पुलिस देखती रह गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र गुटों ने मचाई पूरे शहर में दहशत, पुलिस देखती रह गई
तोशाम (भिवानी)/ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2013 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशाम स्थित बनवारीलाल जिंदल सूईवाला महाविद्यालय में वीरवार को चौधराहट की लड़ाई में दो छात्र गुटों के बीच जबरदस्त बवाल हो गया।
एक गुट समीप ही धक्का बस्ती में जा घुसा तो दूसरे ने बस्ती में घुसकर पथराव कर दिया। इससे गुस्साए अनेक बस्ती वासी सामने आए तो छात्र भाग गए। गुस्साए छात्रों ने सुरेंद्र सिंह चौक पर खड़ी एक सूमो के शीशे तोड़ दिए, वहीं गाड़ी चालक के साथ भी मारपीट की।
चालक किसी तरह बचकर भागा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह गुस्साए छात्रों को वहां से खदेड़ दिया। पुलिस के वापस जाने के बाद दूसरे गुट के लोग दिन भर लाठी डंडों के साथ महाविद्यालय से लेकर बस स्टैंड तक घूमते रहे। पुलिस गश्त के बावजूद किसी भी उपद्रवी को पकड़ नहीं पाई। डंडों से लैस छात्र गुटों के सड़क पर घूमते रहने से कस्बे में दहशत का माहौल बना रहा।
दो छात्र गुट हैं सक्रिय
बताया जा रहा है कि तोशाम-भिवानी रोड के गांवों के छात्रों का एक गुट है और एक गुट लोकल छात्रों का है। इनमें अकसर चौधराहट कायम रखने के लिए लड़ाई होती रहती है। वीरवार को यह लड़ाई उग्र रूप ले गई।
विज्ञापन
दो गुटों में आपस में महाविद्यालय में प्रधान बनाने को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उपद्रवी छात्रों को वहां से भगा दिया। अब क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल है।
- देशराज, थाना प्रभारी, तोशाम