फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   strike off in sonepat mandi

कोर्ट से स्टे के बाद खत्म हुई मंडी में हड़ताल

Thu, 05 Dec 2013 11:11 PM IST
सोनीपत/ब्यूरो
सोनीपत/ब्यूरो Updated Thu, 05 Dec 2013 11:11 PM IST
विज्ञापन
strike off in sonepat mandi
श्री सैन भक्त मंदिर सभा एवं धर्मशाला और दी सोनीपत फल एवं सब्जी कमीशन
विज्ञापन
एजेंट्स एसोसिएशन के बीच विवाद कोर्ट से स्टे के बाद शांत हो गया।

इसके बाद बुधवार से मंडी में जारी हड़ताल भी खत्म हो गई। मंडी का कामकाज शुरू होने से जहां छोटे दुकानदारों ने राहत की सांस ली, वहीं ग्राहकों को भी महंगे भाव में खरीदारी करने से राहत मिली। सैन समाज द्वारा उनकी दुकानों के बाहर रास्ता बचाने के लिए कोर्ट से स्टे लिया गया है।

दुकानों का रास्ता बंद करने का आरोप

सैन समाज के प्रधान सुरेश चौहान ने बताया कि सब्जी मंडी को जाने वाले रास्ते पर उनके मंदिर एवं धर्मशाला का भी रास्ता लगता है। उन्होंने बताया कि 1940 में मंदिर और धर्मशाला का निर्माण किया था, उस समय से ही इस रास्ते पर उनकी दुकानें भी बनी हुई हैं। जब वह अपनी दुकानों की मरम्मत कराने लगे तो मंडी के पदाधिकारी उनके काम में बाधा पहुंचाने लगे और उनकी दुकानों के आगे दीवार की चिनाई शुरू करने लगे। उन्होंने बताया कि मंडी एसोसिएशन के सदस्यों ने दुकानों के आगे दीवार निकालकर गैर कानूनी ढंग से रास्ता बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि जब सरकार के आदेशों की पालना करके पिछले दिनों दीवार को गिराया तो सब्जी मंडी के व्यापारियों ने हंगामा खड़ा कर सब्जी मंडी भी बंद कर दी। सैन समाज ने अपनी दुकानों के आगे तीन-तीन फुट जमीन पहले से ही छोड़ रखी है। सुरेश चौहान ने बताया कि उन्होंने मामले में कोर्ट की शरण ली है और कोर्ट ने उन्हें स्टे दे दिया है।

मंदिर कमेटी कर रही अवैध कब्जा
दी सोनीपत फल एवं सब्जी कमीशन एजेंट्स एसोसिएशन के प्रधान ललित बत्रा ने बताया कि लगभग तीन माह से श्री सैन भक्त मंदिर एवं धर्मशाला के पदाधिकारी सब्जी मंडी की ओर दुकानें खोलकर व मंडी की दीवार तोड़कर उस पर गेट लगाकर नाजायज कब्जा कर रहे हैं। सब्जी मंडी की जमीन पर सैन समाज के लोगों ने 13 दुकानों को खोलने की कोशिश की थी तो एसोसिएशन ने 6-7 फुट ऊंची दीवार बनवा दी थी। उन्होंने कहा कि अब दोबारा से वह अपनी दुकानों का रास्ता मंडी की भूमि पर बनाना चाहते हैं, जो गलत है। उन्होंने बताया कि सैन समाज के लोगों ने कोर्ट से स्टे ले लिया है। दी सोनीपत फल एवं सब्जी कमीशन एजेंट्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मार्केटिंग कमेटी के सचिव चंद्रप्रकाश के साथ मीटिंग कर कोर्ट का सम्मान करते हुए हड़ताल समाप्त कर दी। उन्होंने बताया कि अगर फैसला उनके के हक में नही आता है तो वह आंदोलन करेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed