फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Stood on its head the magic of the New Year

सिर चढ़कर बोला नए साल का जादू

Wed, 01 Jan 2014 09:32 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Wed, 01 Jan 2014 09:32 PM IST
विज्ञापन
Stood on its head the magic of the New Year
रोहतक में नए साल की धूप शहर के युवाओं के सिर चढ़कर बोली। मंगलवार रात से ही शहर के होटलों व रेस्टोरेंटों में नया साल मनाने वाले युवाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन


बुधवार सुबह भी सैकड़ों की संख्या में लोग नया साल मनाने के लिए तिलियार झील पर पहुंचे। झील पर युवाओं की अनेक टोलियां खाने पीने के सामान के साथ डीजे भी लेकर पहुंची हुई थी। बुधवार दोपहर बाद तक युवाओं ने तिलियार पर जमकर धमाल किया।

हर साल की तरह इस बार भी भारी संख्या में पर्यटक नया साल मनाने के लिए तिलियार झील पर पहुंचे। इनमें से ज्यादातर युवा थे। झील पर सुबह 9 बजे ही पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए थे। पर्यटकों की टोलियां अपने साथ खाने पीने का काफी सामान व डीजे भी लेकर गई हुई थी।
विज्ञापन


पंजाबी व हरियाणवी गीतों की रही धूम
तिलियार पर नया साल मनाने पहुंचे युवाओं में बॉलीवुड की अपेक्षा पंजाबी व हरियाणवी गीतों का क्रेज दिखाई दिया। डीजे पर ‘ब्लू आइज’, ‘नी मैं इक पासे कल्ला, दूजे पासे पिंड सारा’, ‘डैडी दा कैश’, ‘छोरी आज्या गाड़ी मैं’ आदि गीतों पर युवा झूमते नजर आए। सैकड़ों लोगों को एक साथ झूमते देख अलग ही नजारा बन रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अव्यवस्थाओं ने किया मजा किरकिरा
तिलियार झील पर युवाओं ने नया साल तो बड़े उत्साहपूर्वक मनाया, मगर वहां की अव्यवस्थाओं के कारण पर्यटकों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

डीजे पर डांस करने व खाने पीने के बाद जब युवा बोटिंग के लिए झील में उतरे तो झील के गंदे पानी के कारण उनका मजा किरकिरा हो गया। झील पर आए अमित कुमार व कृष्ण कुमार ने कहा कि झील का पानी पूरी तरह गंदा व बदबूदार हो चुका है।


जिसके कारण बोटिंग करने का जरा भी मन नहीं करता है। युवक सुरजीत कुमार व प्रदीप हुड्डा ने कहा कि साफ सफाई व सुरक्षा व्यवस्था के मामले में अधिकारी पूरी तरह लापरवाही बरत रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed