{"_id":"5f85f4558ebc3e9ba007caf2","slug":"zindagi-smiled-again-three-doctors-won-from-corona-again-appeared-on-the-front-sonipat-news-rtk5781679114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगी फिर मुस्कराई... कोरोना से जीत तीन चिकित्सक फिर मोर्चे पर नजर आईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगी फिर मुस्कराई... कोरोना से जीत तीन चिकित्सक फिर मोर्चे पर नजर आईं
विज्ञापन
डॉ. निधि
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना महामारी के बीच महिला चिकित्सक हौसले के साथ डटी हुई हैं। कोरोना के सैंपल लेने के साथ ही मरीजों का उपचार करते हुए खुद संक्रमित हुई लेकिन ड्यूटी का जज्बा कम नहीं हुआ। खुद को स्वस्थ कर फिर से सैंपल लेने से लेकर फ्लू ओपीडी व हाटस्पॉट पर मरीजों के उपचार में जुटी है। उनका कहना है कि कोरोना से घबराने की नहीं सावधानी बरतने की जरूरत है। मास्क लगाकर रखे क्योंकि आपका मास्क दूसरों को और दूसरों का मास्क आपको सुरक्षित रखेगा।
डॉ. एकता : प्रोटीन युक्त भोजन खाकर दी संक्रमण को मात
देश में कोरोना संक्रमण फैलने के बाद अस्पताल में अलग से फ्लू ओपीडी शुरू की गई थी, जिससे उनको अस्पताल में अन्य मरीजों के बीच नहीं जाना पड़े। इनको कोरोना संदिग्ध मानते हुए जांच कराई जाती है। इस फ्लू ओपीडी में एक माह पहले ड्यूटी के दौरान डॉ. एकता शर्मा को बुखार व जुकाम की शिकायत हुई। सैंपल जांच कराई को खुद पॉजिटिव हो गई। इसके बाद 24 सितंबर को ड्यूटी पर आने से पहले डॉ. एकता ने खुद को होम आइसोलेट किया और प्रोटीन युक्त भोजन व विटामिन सी का सेवन करके कोरोना को मात दी। अब दोबारा से फ्लू ओपीडी में ड्यूटी कर रही हैं और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कोरोना जांच के लिए सैंपलिंग करा रही हैं।
डॉ. प्रिया : पति, बहन, जीजा के साथ खुद हुई संक्रमित, पर नहीं मानी हार
नागरिक अस्पताल की फ्लू ओपीडी में ड्यूटी देते समय डॉ. प्रिया भारद्वाज की तबीयत खराब हो गई थी। वह पति के साथ अपनी बहन के पास आगरा चली गई। वहां पर तबीयत ठीक नहीं होने पर कोरोना जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसके बाद उनके पति, बहन और जीजा भी संक्रमण की चपेट में आए गए। उन्होंने बहन के घर ही खुद को आइसोलेट कर दिया। इसके बाद स्वास्थ्य दुरुस्त होने पर 10 अक्तूबर को ड्यूटी दोबारा ज्वाइन कर ली है। डॉ. प्रिया कहती है कि किसी को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। कोरोना से बचने के लिए एहतियात बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
डॉ. निधि : संक्रमण को हराकर फिर फर्ज निभाने हाटस्पॉट एरिया में पहुंची
सीएचसी खरखौदा के एमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी देते हुए पीएचसी विधलान की डॉ. निधि संक्रमित हो गई। इसके बाद वे गुरुग्राम स्थित अपने घर जाकर होम आइसोलेट हो गईं। इस दौरान उनकी मां और भाई भी संक्रमण की चपेट में आ गए। डॉ. निधि का 11 माह का बच्चा है। पॉजिटिव होते वक्त अपने बच्चे को ब्रेस्ट फीड भी कराया। बच्चे व पति का सैंपल भी कराया, लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। होम आइसोलेट के समय डॉ. निधि के पति ने बच्चे के साथ ज्यादा समय पर व्यतीत किया। उसके बाद भी डॉ. निधि ने हिम्मत नहीं हारी और वह ठीक होकर दोबारा से हॉटस्पॉट एरिया में पहुंच गई अपना फर्ज निभाने।

डॉ. प्रिया भारद्वाज- फोटो : Sonipat

डॉ. एकता शर्मा- फोटो : Sonipat