फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Yudhveer Akhara wrestler Rubin hopes for medal in Asian Wrestling Championship

Sonipat News: युद्धवीर अखाड़े की पहलवान रुबीन से एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में पदक की आस

Sun, 14 Jul 2024 09:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
Yudhveer Akhara wrestler Rubin hopes for medal in Asian Wrestling Championship
सोनीपत के ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़ा संचालक देवी सिंह, कुलबीर राणा के साथ पहलवान रुबीन व अ
सोनीपत। शहर के ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़ा की पहलवान रुबीन एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के लिए सोमवार को रवाना होगी। यह प्रतियोगिता 16 से 24 जुलाई तक थाईलैंड के सी राचा शहर में आयोजित की जाएगी। इसमें पहलवान रुबीन अंडर 15 आयु वर्ग के 62 किलो भार वर्ग में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। देश को पहलवान रुबीन से पदक की आस है।
विज्ञापन

पहलवान रुबीन ने उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 21 स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित जूनियर एशियाई चैंपियनशिप की ट्रायल में स्वर्ण पदक जीता था। रुबीन ने सेमीफाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की पहलवान को हराया व फाइनल मुकाबले में पंजाब की पहलवान को हराकर एशियाई चैंपियनशिप की टिकट हासिल की थी। रुबीन मूल रूप रोहतक के गांव हुमायूंपुर की रहने वाली है। वह करीब पांच साल से युद्धवीर अखाड़ा में अपनी प्रतिभा को तराश रही है। उन्होंने पहले भी वर्ष 2023 में अंडर-14 राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। इस साल अंडर 15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। पहलवान रुबीन को युद्धवीर अखाड़ा संचालक पहलवान देवी सिंह, प्रशिक्षक कुलबीर राणा, संदीप पहलवान, सुरेश व सुनील कुमार ने प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed