{"_id":"69ff59810b72c941a504aaca","slug":"youth-killed-friend-injured-in-bike-collision-sonipat-news-c-197-1-snp1015-153737-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दोस्त घायल
Sat, 09 May 2026 09:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 09 May 2026 09:27 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। गांव झुंडपुर के पास दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से भाग गया।
गांव टांडा निवासी नरेश ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके बेटे दीपक (26) बिजली मैकेनिक का काम करते थे। दीपक शादीशुदा थे। उनके तीन बच्चे हैं। दीपक अपने दोस्त रोहित के साथ बाइक पर सवार होकर पलड़ी गांव में बिजली का काम करने जा रहे थे।
नरेश ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि झुंडपुर मोड़ से खेवड़ा की ओर जाते समय दोनों युवकों का सड़क हादसा हो गया है। सूचना मिलते ही वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां दीपक गंभीर हालत में पड़े थे। उनके सिर में गहरी चोट लगी थीं। वहीं, रोहित के पैर में चोट लगी थी।
रोहित ने बताया कि वह पलड़ी की ओर जा रहे थे तो सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई। हादसे में दीपक के सिर में गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन
परिजन दोनों को नागरिक अस्पताल लेकर गए जहां पर चिकित्सक ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। राई थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।