फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth killed, fellow injured due to car collision with truck parked at KMP

केएमपी पर खड़े ट्रक में कार की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

Fri, 03 Jun 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, fellow injured due to car collision with truck parked at KMP
कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर मंडौरा गांव के पास खड़े ट्रक में कार टकराने से उसमें सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दोनों गुरुग्राम के मानेसर से कुंडली लौट रहे थे। खरखौदा थाना पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पानीपत निवासी प्रणय माटिया ने कहा कि वह कुंडली स्थित विनय रियल एस्टेट में नौकरी करता है। उसके साथ ड्रीम होम मैक्स हाइट कुंडली निवासी अविनाश कुमार भी कार्यरत था। प्रणय माटिया का कहना है कि वह अपने साथी अविनाश कुमार के साथ काम के सिलसिले में गुरुग्राम के मानेसर गया हुआ था। वह काम निपटाकर बुधवार को कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे से वापस कुंडली आ रहे थे। इसी दौरान जब वह पिपली टोल प्लाजा से आगे गांव मंडौरा के पास पहुंचे तो वहां सड़क पर खड़े एक ट्रक से उनकी कार टकरा गई। कार अविनाश चला रहा था। हादसे में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना पाकर अविनाश के परिजनों ने उसे दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रणय का कहना है कि ट्रक चालक ने बगैर किसी इंडिकेटर के अपने ट्रक को खड़ा कर रखा था। जिसके कारण ही यह हादसा हुआ। शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed