{"_id":"661acafc0a7caa44e003366d","slug":"youth-hit-by-vehicle-dies-during-treatment-sonipat-news-c-197-1-snp1001-116762-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: वाहन की चपेट में आए युवक की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: वाहन की चपेट में आए युवक की उपचार के दौरान मौत
Sat, 13 Apr 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
राई/सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल के पास सड़क पार करते हुए वाहन की चपेट में आए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह करनाल से दिल्ली आई पत्नी के पास आ रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस ने पत्नी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
करनाल के सेक्टर-35 स्थित सिग्नेचर सोसाइटी निवासी नेहा शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी डेढ़ साल पहले गुरुप्रीत सिंह हंस के साथ शादी हुई थी। वह अपनी भतीजी को करनाल से दिल्ली छोड़ने के लिए गई थी। इसी बीच उनके पति गुरुप्रीत ने कॉल कर बताया कि वह भी दिल्ली आ रहे हैं। देर रात करीब एक बजे उनके पास कॉल आई कि उनके पति हादसे में घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सोनीपत ले जाया गया था, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। वह परिजनों संग सुबह पीजीआई पहुंची तो उनके पति की मौत हो चुकी थी। उन्हें जानकारी मिली कि उनके पति मुरथल स्थित ढाबे के सामने सड़क पार कर रहे थे। तभी उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मुरथल थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।