फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth fled abroad after obtaining a passport using a fake address.

Sonipat News: फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवा विदेश भागा युवक

Thu, 23 Jul 2026 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Youth fled abroad after obtaining a passport using a fake address.
गोहाना। फर्जी पते के आधार पर पासपोर्ट बनवाकर विदेश जाने के आरोप में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की शिकायत पर शहर थाना गोहाना पुलिस ने एक युवक के खिलाफ धोखाधड़ी और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब पासपोर्ट जारी कराने में इस्तेमाल दस्तावेजों, सत्यापन प्रक्रिया और विदेश यात्रा से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एसटीएफ सोनीपत इकाई में तैनात अनुसंधान अधिकारी एसआई तेजबीर सिंह ने शिकायत में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जांच में सामने आया कि मूल रूप से गांव ईशापुर खेड़ी और वर्तमान में गुढ़ा रोड, गोहाना निवासी सागर ने अपना वास्तविक पता छिपाकर सिरसा के शमशाबाद क्षेत्र का पता दर्शाते हुए 26 मार्च 2024 को पासपोर्ट बनवाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस यह जांच कर रही है। सत्यापन प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही या मिलीभगत तो नहीं हुई। आरोपी के विदेश में वर्तमान ठिकाने, यात्रा रिकॉर्डस, अन्य व्यक्ति या गिरोह की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed