{"_id":"58124ffc4f1c1bcf75bc5028","slug":"youth-festival-zonal-trophy-prize-win-college-gohana-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोनल यूथ फेस्टिवल का सरताज बना जीवीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोनल यूथ फेस्टिवल का सरताज बना जीवीएम
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोहाना
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
यूथ फेस्टिवल।
- फोटो : sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवीएम गर्ल्स कालेज युवाओं के महाकुंभ यूथ फेस्टिवल का सरताज का बन गया है, जिसने जोनल स्तर पर लगातार नौवीं बार खिताबी जीत दर्ज करते हुए तिहरी तिकड़ी लगाई है। जीवीएम की छात्राओं ने 38 स्पर्धाओं में हिस्सा लेकर कुल 30 स्पर्धाओं में सफलता अर्जित की है। इनमें 14 स्वर्ण पदक, 14 रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। इस सफलता के लिए संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी व प्राचार्या डॉ. ज्योति जुनेजा ने बधाई दी है।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के छात्र कल्याण विभाग के संयोजन में गोहाना के राजकीय महाविद्यालय में 24 से 26 अक्तूबर तक सोनीपत जोन का जोनल यूथ फेस्टिवल आयोजित किया गया, जिसमें ओवरऑल ट्रॉफी जीवीएम ने कब्जाई है। जीवीएम की प्राध्यापिका एवं यूथ फेस्टिवल की संयोजक चारू सूद ने बताया कि जीवीएम ने 28 स्पर्धाओं में स्थान अर्जित कर लगातार नौवीं बार ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की है। अब जीवीएम के 28 आइटम इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल में जाएंगे, जिनमें जीवीएम ही सोनीपत जोन का प्रतिनिधित्व करेगा।
प्राचार्या डा. ज्योति जुनेजा ने बताया कि 14 स्पर्धाओं में जीवीएम को प्रथम पुरस्कार मिले हैं, जिनमें समूह गायन (सामान्य), वेस्टर्न ग्रुप सोंग, वेस्टर्न सोलो सोंग, समूह गायन (सिंग फोर सोल्जर्स), क्लासिकल डांस, वन एक्ट प्ले (हिंदी), संस्कृत प्ले, हिंदी कविता पाठ, डिबेट अंग्रेजी (फोर द मोशन), डिबेट अंग्रेजी (अगेंस्ट द मोशन), डेक्लामेशन (संस्कृत), क्ले माडलिंग व फोटोग्राफी स्पर्धाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा 14 स्पर्धाओं में जीवीएम की छात्राएं द्वितीय स्थान पर रहीं, जिनमें गजल, कव्वाली, समूह नृत्य सामान्य, फोक डांस, स्किट हरियाणवी, नेरेट ए स्टोरी, अंग्रेजी कविता पाठ, पेंटिंग, कोलाज, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, कार्टूनिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और क्लासिकल म्यूजिक (परकशन) शामिल रहीं। दो स्पर्धाओं क्लासिकल म्यूजिक व माइम में तृतीय स्थान हासिल किया। प्राचार्या डॉ. ज्योति जुनेजा की अगुवाई में विजेता टीमों का कालेज पहुंचने पर गुरुवार को स्वागत किया गया। प्राचार्या ने कहा कि 12 से 14 नवंबर तक इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।