फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth fed up with unemployment commits suicide by hanging himself

Sonipat News: बेराेजगारी से तंग युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 15 Jan 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 15 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Youth fed up with unemployment commits suicide by hanging himself
सोनीपत। गांव सफियाबाद के नजदीक रेलवे अंडरपास के नीचे बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा। जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला के गांव परमापुर निवासी ओमबीर जून 2024 में रोजगार की तलाश में आए थे। वह गांव सफियाबाद में परिवार के साथ किराये पर रहने लगे थे। उसकी पत्नी कमलेश ने पुलिस को बताया कि ओमबीर को दिवाली के बाद से काम नहीं मिल रहा था। वह मजदूरी कर रहे थे और रोजगार की तलाश में घूम रहे थे। सोमवार शाम को वह बिना बताए कमरे से निकल गए और रेलवे अंडरपास के नीचे लगे पाइप पर परने से फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। वह अपने पीछे पत्नी कमलेश और दो साल की बेटी रेशमा को छोड़ गए। ग्रामीणों ने मामले की सूचना राठधना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को मामले से अवगत कराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लिया। मंगलवार को पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed