फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth do not have employment or permanent jobs: Karan Chautala

युवाओं के पास रोजगार न स्थायी नौकरी : करण चौटाला

Fri, 23 Jan 2026 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Youth do not have employment or permanent jobs: Karan Chautala
फोटो 24: सोनीपत में राठधना रोड पर आयोजित जिला युवा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबो​धित करते युवा इने
सोनीपत। युवा इनेलो के राष्ट्रीय प्रभारी करण चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार में युवा सबसे ज्यादा परेशान हैं। आज युवाओं के पास रोजगार न स्थायी नौकरी है। पढ़ा-लिखा युवा खाली घूम रहा है। वह वीरवार को राठधना रोड पर आयोजित जिला युवा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेना भर्ती के नाम पर युवाओं से खिलवाड़ किया गया है। हर साल एक करोड़ रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई केंद्र और प्रदेश सरकार ने रोजगार के नाम पर युवाओं को धोखा दिया है। बेरोजगारी की वजह से युवा आत्महत्या व नशा कर रहे हैं। अपराध की राह पकड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज केवल युवा ही नहीं बल्कि समाज का हर वर्ग परेशान है। जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने युवाओं से आगे आने का आह्वान करते हुए सत्ता परिवर्तन की बागडोर अपने हाथ में लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

करण ने कहा कि प्रदेश की सरकार से साधु समाज में भी नाराजगी है। सनातन धर्म के नाम पर समाज को बांटने का काम किया जा रहा है। इस दौरान युवा प्रदेश महासचिव प्रदीप गिल, युवा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी, जिला प्रधान कुणाल गहलावत, सोनीपत युवा अध्यक्ष विकास मलिक, जिला प्रवक्ता फूल कुमार चौहान, अनूप दहिया, करण सिंह चहल, सुरेंद्र सिरसाढ़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed